छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक सहायता देने के लिए Deen Dayal Upadhyay Bhoomihin Krishi Majdoor Kalyan Yojana को प्रदेश में शुरू कर दिया है। जिसके अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सालाना 10 हजार दिए जाएंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना छत्तीसगढ़ 2025 के कारण प्रदेश में जो भी कृषि मजदूर है उन्हें अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। तो आइए जानते है कि कौन कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है और आवेदन किस प्रकार से करना होगा।
छत्तीसगढ़ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 जनवरी के दिन प्रदेश के भूमिहीन मजदूरों को तोफ़ा देते हुए इस योजना की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा जनता को दी गई और एक गारंटी पूरी की जा रही है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना छत्तीसगढ़ के तहत जो भी भूमिहीन मजदूर है उन्हें सालाना आर्थिक सहायता के तौर पर 10,000 रुपए दिए जाएंगे। ताकि वह अपनी जीवनशैली को और भी बेहतर बना सकें।
मोदी की एक और गारंटी पर लगी मुहर, विष्णु देव सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 5.62 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को ₹10 हजार सालाना देने का वादा किया पूरा pic.twitter.com/6a026mDi3m
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) January 21, 2025
योजना का उद्वेश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का मुख्य लक्ष्य लाभार्थी परिवारों की आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके साथ साथ लाभार्थी परिवार में बच्चों को शिक्षा के साथ उनका भविष्य और स्वास्थ्य को सुधारने में यह योजना मिल का पत्थर साबित हो सकती है।
किसे मिलेगा योजना का लाभ? (Eligibility criteria)
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक मजदूर होना जरूरी है।
- आवेदक के पास बैंक खाता होना जरूरी है।
- इसके अलावा नीचे दी गई और भी जातियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
- वनोपज संग्राहक भूमिहीन परिवार
- चरवाहा
- बढ़ई
- लोहार
- मोची
- नाई
- धोबी
- इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासियों के देवस्थल में पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया परिवारों को भी लाभ मिलेगा।
योजना का बजट
सरकार ने लगभग 5.62 लाख लाभार्थियों को सालाना आर्थिक सहायता देने के लिए लगभग 562 करोड़ रुपए निर्धारित कर दिए है। ताकि सभी लोगों को आर्थिक सहायता आसानी से प्राप्त हो सकें।
योजना के तहत आर्थिक लाभ राशि
जैसे कि हमने आपके पहले ही यह जानकारी दी है कि योजना के माध्यम से लाभार्थी भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आवेदक का आधार कार्ड
- स्थाई निवास का प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- राशन कार्ड
- वार्षिक आय का प्रमाण
- भूमिहीन होने का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
Krishi Majdoor Kalyan Yojana How to Apply
Chhattisgarh Deen Dayal Upadhyay Bhoomihin Krishi Majdoor Kalyan Yojana (DDUBKMKY) के तहत आप नीचे दिए गए किसी एक जरिए से आवेदन कर सकते हैं।
Online Apply
स्टेप 1: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
स्टेप 2: होम पेज पर Online Apply के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपको ऑनलाइन फॉर्म भर लेना है। जिसमें आपको अपना नाम, पता आदि जानकारी दर्ज करनी है।
स्टेप 4: इसके बाद जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
नोट: ध्यान में रहे की इस प्रक्रिया को जब भी सरकार द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट शुरू की जाती है तब फॉलो करना है।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
स्टेप 1: सबसे पहले आप नजदीकी कृषि कार्यालय पर जाए और वहां से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लें।
स्टेप 2: अब आपको आवेदन फॉर्म भी पूछी गई सारी जानकारी दर्ज कर देनी है।
स्टेप 3: इसके बाद जरूरी दस्तावेज की कॉपी को आवेदन के साथ अटैच कर देनी है।
स्टेप 4: इस प्रकार से आपका आवेदन फॉर्म रेडी हो जाएगा जिसे अब आप उसी कार्यालय में जमा कर देंगे।
इस तरह से आप भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत आवेदन कर सकते है।
Also Read: Mahtari Shakti Rin Yojana Chhattisgarh
Overview
योजना का नाम | Bhumihin Krishi Majdoor Kalyan Yojana |
योजना का शर्ट नाम | DDUBKMKY |
किस राज्य में शुरू हुई | छत्तीसगढ़ |
कब शुरू हुई | 20 जनवरी, 2025 |
किसने शुरुआत की | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने |
आर्थिक राशि | 10 हजार रुपए सालाना |
लाभार्थी | भूमिहीन कृषि मजदूर |
आवेदन कैसे करें | ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन |
Official website | जल्द शुरू होगी |
Helpline Number | जल्द जारी होगा |
Home Page | PM Suryoday Yojana |
FAQs
प्रश्न: भूमिहीन कृषि मजदूरों को कितना पैसा मिलता है?
जवाब: 10 हजार रुपए प्रति वर्ष
प्रश्न: पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना किस राज्य में शुरू हुई है?
जवाब: छत्तीसगढ़
प्रश्न: योजना के तहत दिए जाने वाले पैसे कैसे मिलेंगे?
जवाब: सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में