क्या है ये गोगो दीदी योजना जो झारखंड में मईया सम्मान योजना को डूबा सकती है, जानिए पूरी डिटेल

pmsuryodayyojanaonline.in

Blog

Highlight: असल में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना झारखंड में दो महीने पहले ही शुरू हो गई थी जिसके अंतर्गत महिलाओ को हर महीने 1000 रुपए सीधे उनके बैंक खाता में जमा किया जाता है। किंतु अब भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमांता बिस्वा शर्मा ने झारखंड में गोगो दीदी योजना को लागू करने का एलान कर दिया है। जिसके तहत महिलाओं के साथ साथ बिटिया को भी हर महीने आर्थिक सहायता दी जाने वाली है। इसलिए Gogo Didi ka matlab बिटिया और माता भी है,

हुआ यूं की 24 सितंबर के दीन ही असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा शर्मा ने यह घोषणा कर दी है की झारखंड में पहले से चल रही मईया सम्मान योजना से भी बड़ी योजना भाजपा द्वारा तैयार की जा रही है। तब से गोगो दीदी योजना का नाम अखबारों में छपना शुरू हो चुका है तो आइए इस योजना से जुड़ी जानकारी को देख लेते है।

Gogo Didi Yojana kya hai?

जैसा की हमने आपको बताया हिमांता बिस्वा शर्मा ने झारखंड में एक बड़ी योजना शुरू करने का जिक्र किया है। जिसमे बालिका के जन्म के बाद ना सिर्फ महिला को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी बल्कि बालिका को भी गोगो दीदी योजना के तहत लाभान्वित किया जा सकता हैं।

आगे में उन्होंने बताया की भाजपा द्वारा भगवान मुंडा की 150 वीं तिथि पर पार्टी की ओर से 150 पॉइंट वाला मैनिफेस्टो जारी होने वाला है जिसमे Gogo Didi Yojana को लागू करने की सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

गोगो दीदी योजना में कितने पैसे मिलेंगे?

अभी फिल्हाल हेमंत सोरेन जी द्वारा संचालित की जा रही maiya samman yojana के तहत हर महीने लाभार्थी महिलाओ को 1000 रुपए दिए जा रहे है। किंतु गोगो दीदी योजना के तहत कितने पैसे दिए जाएंगे उसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है किंतु इतना पक्का बताया गया है की 1000 रुपए से टू ज्यादा ही मिल सकते हैं। खैर जो भी राशि तैयार होगी उसमे आधी राशि केंद्र सरकार द्वारा भुगतान की जाएगी जब की बची आधी राशि राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को दी जाएगी।

कब मिलेंगे गोगो दीदी योजना में पैसे?

फिलहाल तो अभी झारखंड चुनाव के सह प्रभारी ने गोगो दीदी योजना से जुड़ी जानकारी ही दी है जिसमे उन्होंने योजना को लेकर कोई भी तिथि तय नहीं की है। किंतु आप इतना तो समझ लीजिए की इस योजना को झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ही लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी बहुत जल्द ही पेश होने वाले भाजपा के संकल्प पत्र में मिल सकती है।

गोगो दीदी योजना में आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन पब्लिश किए गए कुछ समाचार पत्रों के हिसाब से अक्टूबर महीने में ही भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जाकर इस योजना में महिलाओ के आवेदन भर सकते है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नही हुई है। किंतु आने वाले समय में जो भी हो इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी आपको विस्तार से इस वेबसाइट (https://pmsuryodayyojanaonline.in/) पर ही मिलती रहेगी।

Leave a Comment

PM Suryoday Yojana Online

pmsuryodayyojanaonline.in वेबसाईट पर आपको पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना से जुड़ी सारी जानकारी और सबसे पहले निरंतर अपडेट मिलती रहेगी।

Advertisement With Us

contact@pmsuryodayyojanaonline.in